DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली चुनाव में आप पार्टी और कांग्रेस में साठ-गाँठ : अनुराग सिंह ठाकुर

पूर्व केंद्रीय मंत्री, हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद व दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग सिंह ठाकुर ने आज साकेत, रोहिणी व ग्रेटर कैलाश विधानसभा में जनसभा करके दावा किया दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर्दे के पीछे साँठ-गाँठ कर चुनाव लड़ रही है।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ दिल्ली की जनता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों के राज को देखा है और जनता इनके भ्रष्टाचार, अराजकता व खोखले वादों से त्रस्त है। इन चुनावों में कांग्रेस व आप में पर्दे के पीछे मिलीभगत साफ़ देखने को मिल रही है। इन दोनों पार्टियों ने मिलकर दिल्ली को लूटा है और पहली बार दिल्ली को राजस्व घाटा देखने को मिल रहा है। चुनावों में राहुल गांधी की डबल डेटिंग चल रही है। राजनैतिक साँठ-गाँठ के चलते राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए निकल नहीं रहे। सवाल ये उठता है कि आख़िर क्यों राहुल-प्रियंका-सोनिया जी दिल्ली के चुनाव से दूरी बनाये हैं। गांधी परिवार अन्य जगहों पर तो जा रहा है मगर दिल्ली में बेहाल कांग्रेस के साथ आख़िर क्यों खड़ा नहीं हो रहा? प्यार, इक़रार, तकरार के बाद आख़िर केजरीवाल और राहुल गांधी में कौन सा करार हुआ है। अरविंद केजरीवाल और राहुल गांधी जैसे नेता बाहरी तौर पर कुछ और, जबकि अंदर से कुछ और हैं। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो, या अफजल गुरु की फांसी का मुद्दा, इन सभी विषयों पर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल एकजुट होकर देश विरोधी रुख अपनाते नजर आए हैं”

दिल्ली में भाजपा दो तिहाई बहुमत से शानदार सरकार बनाएगी और दिल्ली के विकास को नई दिशा-दशा देगी। आज से कुछ साल पहले केजरीवाल जी ने कहा था यमुना जी को साफ करूंगा और डुबकी लगाऊंगा। अब दिल्ली की जनता ने उनको डुबोने का मन बना लिया है। दिल्ली में न हवा साफ है, न पानी साफ है, न गंदगी के पहाड़ साफ है। इस बार दिल्ली से आम आदमी पार्टी ही साफ होने जा रही है। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार आ रही है और हमने त्रिपुरा, यूपी, असम, महाराष्ट्र, हरियाणा और अन्य सभी जगहों पर जनता से किए वादे पूरे किए हैं।

Related posts

Smog-Eating Roads and Pavements: Delhi’s Next Step Towards Breathable Air

delhicivicalerts

केजरीवाल ने बिजली कटने का मुद्दा उठाया तो ऊर्जा मंत्री को लगा करेंट

delhicivicalerts

11 Years of Modi Government from Good Governance ‘Sankalp Se Siddhi’

delhicivicalerts

Leave a Comment