DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

निगम स्कूल के सामने मेयर को इस इलाके में मिली अवैध पार्किंग

स्थानीय पार्षद, मोहम्मद आमिल मलिक ने मेयर को बताया कि क्षेत्र में स्थित निगम स्कूल के सामने अवैध पार्किंग का धंधा चल रहा है। स्कूल के बाहर के ज़मीन को एंक्रोच करके स्कूल की दीवार और यहाँ तक स्कूल के गेट के सामने गाड़िया पार्क की जाती है जिससे छोटे बच्चों और स्कूल स्टॉफ को काफी परेशान है। मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्या का समाधान किया जाये। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और यह तभी संभव है बच्चों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाया जा सके।

स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों की कमी है इसलिए सफाई व्यवस्था बाधित हो रहीं है। जगह- जगह गंदगी फैली रहती है। नालों के बाहर गाद पड़ी रहती है लेकिन सफाई नहीं करवाई जाती है। मेयर, महेश ने अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगवाकर क्षेत्र को साफ करने के निर्देश दिए।

दरअसल, दिल्ली के मेयर, महेश कुमार आज शाहदरा उत्तरी जोन में वार्ड संख्या 246, श्रीराम कॉलोनी में साफ- सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद, मोहम्मद आमिल मलिक, उपायुक्त, अंशुल सिरोही तथा शाहदरा उत्तरी जोन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री राम कॉलोनी समुदाय भवन के सामने नाले के गंदे पानी का भराव विकराल समस्या थी। मेयर ने निर्देश दिए कि इस समस्या को प्राथमिकता देकर उसका यथासंभव समाधान करें ताकि लोग साफ सुथरे माहौल में रमजान मना सके।
मेयर, श्री महेश ने अतिरिक्त सफाई कर्मचारी लगवाकर क्षेत्र को साफ करने के निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की सफाई व्यवस्था को लेकर ज़ीरो टॉलरन्स नीति का अनुसरण करती है और दिल्ली के नागरिकों को साफ स्वच्छ वातावरण देने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।

स्थानीय लोगों ने मेयर को बताया कि उन्हें इस जल भराव के कारण आवाजाही में बहुत दिक्कते होती है। छोटे बच्चों को स्कूल जाने में खासी परेशानी होती है और दुर्गन्ध के कारण लोगों का जीना मुहाल है। मेयर ने इस सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात की और जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि नाला पी डब्ल्यू डी का है। उन्होने कहा कि पी डब्ल्यू डी की तरफ से एन ओ सी मिलते ही 4 दिनों के भीतर नाले के कुछ भाग को तोड़कर सफाई की जायेगी और इसके लिए बजट लगभग मिल गया है। मेयर ने निर्देश दिए कि इस समस्या को प्राथमिकता देकर उसका यथासंभव समाधान करें ताकि लोग साफ सुथरे माहौल में रमजान मना सके।


मेयर ने सभी क्षेत्र वासियों को रमज़ान की मुबारकबाद दी। और कहा कि यह पाक महीना शांति और समृद्धि लेकर आये। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाये

मेयर ने कहा कि दिल्ली निगम में आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली की सफाई व्यवस्था को लेकर ज़ीरो टॉलरन्स नीति का अनुसरण करती है और दिल्ली के नागरिकों को साफ स्वच्छ वातावरण देने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित है।

Related posts

Standing Committee Tightens Civic Governance: Zero Tolerance on Illegal Establishments

Ruby Singh

MCD Exhibits Flagship Public Service Initiatives at Delhi Government Achievement & Scheme Expo

Ruby Singh

One Dead, Two Injured After Building Collapses During Demolition in Delhi’s Swaroop Nagar

Ruby Singh

Leave a Comment