DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली बीजेपी को मिले 204 नए मंडल अध्यक्ष

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में ऐतिहासिक 27 साल के वनवास की को खत्म करते हुए बीजेपी ने आम आदमी पार्टी के 10 साल से ज्यादा के शासनकाल को उखाड़ दिया तो अब संगठन को मजबूत करते हुए मंडल अध्यक्षों के तौर पर युवाओं को तरजीह दी है।

आपको बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम का ऐलान अब तक हो जाना था लेकिन कुछ अंदरूनी और कई बाहरी कारणों में पहलगाम जैसे आतंकी हमले की वजह से इसमें देर हो रही है। हालांकि सांगठनिक स्तर पर हर प्रदेश की तरह दिल्ली ने भी नए चेहरों को उतार दिया है।

दिल्ली भाजपा के संगठन चुनाव प्रभारी महेन्द्र नागपाल ने संगठन पर्व के अंतर्गत 204 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की।

l महेन्द्र नागपाल ने कहा की भाजपा संगठन निर्माण को पर्व के रूप में मनाती है। पार्टी में संगठन निर्माण की एक स्वस्थ परम्परा है और उसी का पालन करते हुए हमने 35 से 45 वर्ष आयु के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में भागीदारी का अवसर दिया और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मंडल चुनाव अधिकारी बनाया।

चुनाव अधिकारियों ने मंडल अध्यक्ष के सभी मतदाता कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की और उसके आधार पर आज हमने 204 मंडल अध्यक्षों की सूची तैयार कर जारी की है। शेष मंडल अध्यक्षों पर आंतरिक चर्चा के बाद निर्णय बहुत शीघ्र होगा।

महेन्द्र नागपाल ने कहा है की पार्टी ने अधिकांश मंडल अध्यक्ष 35 से 45 आयु वर्ग के बना कर संगठन को नई उर्जा दी है।

Related posts

UER-II—The project will help curb pollution in Delhi & contribute to a cleaner environment: CM

Ruby Singh

फैक्ट्री लाइसेंस का आदेश एमसीडी में लागू, इन फैक्ट्रियों को एमसीडी से अलग लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं

Ruby Singh

MCD Unveils Smart School Web App: One Click to Classroom Progress

Ruby Singh

Leave a Comment