DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

MCD : जिसे बिल्डिंग तोड़ना था…उसी ने फाइल छुपा दी…अब अदालत ने दोषी पाया

वैसे तो दिल्ली नगर निगम ऐसी ख़बरों से भरा पड़ा है लेकिन ताज़ा मामले में दिल्ली नगर निगम के पूर्व सहायक अभियंता आरोपी विजय कुमार जैन को अदालत ने दोषी पाया है। आईपीसी की धारा 217 के तहत दोषी माना है। मामला अनधिकृत निर्माण से जुड़ा है। दरअसल, मामला जुलाई 2004  का है जब पश्चिमी पंजाबी बाग इलाके में 15 संपत्तियों के मालिकों पर अनधिकृत निर्माण के लिए मामला दर्ज किया गया था,  तत्कालीन सहायक अभियंता जैन ने संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए फाइलें दबा ली। तब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामला दर्ज किया था।

मामला राउज एवेन्यू कोर्ट का है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निशांत गर्ग आरोपी विजय कुमार जैन के खिलाफ आरोपों की सुनवाई कर रहे थे।

अदालत ने पाया कि  अभियुक्त वीके जैन ने जानबूझकर 15 फाइलें अपने पास रखीं, वो भी तब जब उनका डिमोलिशन किया जाना था। जैन ने संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई रोकने के लिए फाइलें अपने पास रखीं, जबकि उन्हें 11 अप्रैल, 2005 को उच्च न्यायालय के निर्देश की जानकारी थी, जिसमें उसने एमसीडी को इन संपत्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई करने और चार महीने के भीतर अनुपालन रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया था।

Related posts

26 राज्यों के व्यापारी नेताओं का एलान, पाकिस्तान से व्यापार बंद

Ruby Singh

काला जठेड़ी गैंग का गुर्गा अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

Ruby Singh

Landfills reclamation before the 2026 deadline; 13 points agenda discussed in high-Level Review Meeting With CM

Ruby Singh

Leave a Comment