DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

विधानसभा की पावर वाली कमिटियां हुई 35, जानें किस कमिटी में कौन सा विधायक ?  

क्या आप जानते हैं कि विधायी तौर पर कुछ कमिटियां ऐसी हैं जो पुलिस को भी तलब करने की ताकत रखती है। हालिया 6 नई कमिटी बनने से दिल्ली विधानसभा में इनकी कुल संख्या 35 हो चुकी है। दिल्ली नगर निगम पर विशेष समिति, शांति एवं सद्भाव समिति, वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर समिति, ट्रांसजेंडर्स एवं दिव्यांगजनों के कल्याण की समिति की घोषणा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने कर दी है। साल 2025-26 के लिए 6 नई विशेष समितियां होंगी। समितियों का उद्देश्य व्यवस्था को मजबूत करना और उपेक्षित समुदायों की समस्याओं पर केंद्रित ध्यान देना है। समितियों के गठन से विधानसभा ने जवाबदेह और समानता आधारित कानून बनाने के अपने संकल्प को और मजबूत किया है।

विशेष समितियों का गठन दिल्ली विधानसभा की शासन संबंधी बदलती चुनौतियों का सामना करने की भूमिका को दर्शाता है। समितियाँ केवल संस्थागत तंत्र नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रतीक हैं — जो वरिष्ठ नागरिकों, ट्रांसजेंडर्स, दिव्यांगजन और अन्य उपेक्षित वर्गों की चिंताओं को केंद्र में रखते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगी।

विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता

 गुप्ता ने बताया कि इन समितियों का गठन चार चरणों में किया गया — पहले चरण में 11 समितियाँ, दूसरे चरण में 7, तीसरे चरण में 11 और चौथे चरण में इन 6 विशेष समितियों का गठन किया गया।

1. दिल्ली विधानसभा सदस्यों के वेतन और अन्य भत्तों पर विशेष समिति

अध्यक्ष:  अभय कुमार वर्मा

मेंबर्स (Members) : गजेद्र सिंह यादव, पूनम शर्मा, राज कुमार चौहान, संजीव झा, सूर्य प्रकाश खत्री, तरविंदर सिंह मारवाह, विशेष रवि, चौधरी जुबैर अहमद।

2. सदस्यों के साथ सरकारी अधिकारियों द्वारा प्रोटोकॉल उल्लंघन और अवमाननापूर्ण व्यवहार पर विशेष सदन समिति

अध्यक्ष:  संजय गोयल

मेंबर्स (Members): डॉ. अनिल गोयल, अनिल झा, अनिल कुमार शर्मा, जरनैल सिंह, कर्नैल सिंह, कुलवंत राणा, ओम प्रकाश शर्मा, सूर्य प्रकाश खत्री।

3. दिल्ली नगर निगम पर विशेष समिति

अध्यक्ष: रविंदर सिंह नेगी

मेंबर्स (Members): डॉ. अजय दत्त, आले मोहम्मद इकबाल, अशोक गोयल, आतिशी, कुलवंत राणा, मनोज कुमार शोकीन, राज कुमार भाटिया, संदीप सहरावत।

4. शांति एवं सद्भाव पर विशेष समिति

अध्यक्ष: चंदन कुमार चौधरी

मेंबर्स (Members): आले मोहम्मद इकबाल, अशोक गोयल, कुलवंत राणा, मनोज कुमार शोकीन, नीलम पहलवान, पुनर्दीप सिंह साहनी, श्याम शर्मा, सूर्य प्रकाश खत्री।

5. वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण पर विशेष समिति

मेंबर्स (Members): तिलक राम गुप्ता

मेंबर्स (Members): जितेंद्र महाजन, करतार सिंह तंवर, ओम प्रकाश शर्मा, पवन शर्मा, राम सिंह नेताजी, सतीश उपाध्याय, उमंग बजाज, वीर सिंह धिंगान।

6. ट्रांसजेंडर्स एवं दिव्यांगजनों के कल्याण पर विशेष समिति

अध्यक्ष: करनैल सिंह

मेंबर्स (Members): डॉ. अनिल गोयल, हरीश खुराना, कैलाश गहलोत, कैलाश गंगवाल, मनोज कुमार शोकीन, प्रेम चौहान, शिखा रॉय, वीरेंद्र सिंह कादियान।

Related posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने लगाया 100 नेताओं का दांव, योगी की रैलियों पर विशेष फोकस

Ruby Singh

सिविक सेंटर में सीबीआई की छापेमारी

Ruby Singh

Cleanliness drive organized by MCD Najafgarh Zone as part of ‘Delhi’s Freedom from Garbage’ campaign

Ruby Singh

Leave a Comment