DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Police (DP)

तय वक़्त से पहले पद से हटाए गये दिल्ली पुलिस कमिश्नर, अनुराग कुमार बने दिल्ली पुलिस कमिश्नर

1994 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अनुराग कुमार वर्तमान में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में स्पेशल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले वे दिल्ली के कई जिलों में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और पुलिसिंग का लंबा अनुभव रखते हैं।

दिल्ली पुलिस में यह बदलाव इसलिए भी चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि मौजूदा पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा अप्रैल 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले थे। उन्हें दिल्ली पुलिस आयुक्त का पद संभाले करीब एक वर्ष ही हुआ था।

ऐसे में कार्यकाल पूरा होने से पहले किया गया यह अचानक बदलाव पुलिस महकमे में कई तरह की चर्चाओं और अटकलों को जन्म दे रहा है।एक और महत्वपूर्ण पहलू यह है कि नई नियुक्ति के बाद अनुराग कुमार सीधे उपराज्यपाल (एलजी) को रिपोर्ट करेंगे। उनकी नई जिम्मेदारी और इस अप्रत्याशित बदलाव को लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में विभिन्न तरह की चर्चाएं जारी हैं।हालांकि, सरकार की ओर से इस बदलाव के पीछे किसी विशेष कारण की आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

बात 2005 की है, शाहदरा थाना जब @DCPNEastDelhi जिले में आता था। अनुराग फुल और देवेश Shrivastav एडिशनल डीसीपी थे। थाने में कस्टोडियल डेथ हुई। उस समय बहुत बड़ा मामला होता था, मीडिया में। दोनों ने बेहद शांति से उस पूरे मामले को संभाला और हर पक्ष कार्रवाई से संतुष्ट रहा था।

ख़बर यही तक

Related posts

पति के हत्या का मुकदमा लड़ रही पत्नी की गोली मार मर्डर, प्रॉपर्टी का था विवाद

delhicivicalerts

Delhi CM Rekha Gupta’s Move Sparks Row in MCD

delhicivicalerts

संघ शताब्दी वर्ष–संघ में इंसेंटिव नहीं हैं, बल्कि डिसइंसेंटिव अधिक हैं। संघ क्रेडिट बुक में नहीं आना चाहता–डॉ. मोहन भागवत

delhicivicalerts

Leave a Comment