DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

400 मीटर रिले दौड़ जैसी जिम्मेदारी: हर्ष मल्होत्रा ने संभाली दिल्ली बीजेपी की कमान

दिल्ली भाजपा में आज सुबह अध्यक्षीय परिवर्तन की घोषणा हुई और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा की उच्च संगठनात्मक परम्पराओं का पालन करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने तुरंत आज शाम प्रदेश कार्यालय में एक सादे मगर प्रभावी कार्यक्रम में श्री हर्ष मल्होत्रा का हजारों कार्यकर्ताओं की प्रदेश कार्यालय के बाहर उपस्थिती में स्वागत किया और उन्हे पदभार सौंपा।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि जिन प्रदेश अध्यक्षों के मार्गदर्शन में मैने काम किया है आज वे सभी लोग मुझे आशीर्वाद देने के लिए आए हुए हैं। साथ ही आज दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता भी अपने मंत्रियों के साथ मुझे आशीर्वाद एवं शुभकामनाऐ देने आईं है और  इन सभी मै आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि 27 वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री श्री रेखा गुप्ता हमारी मुख्यमंत्री बनीं। यह सब दिल्ली में हमारे हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और हमारे निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के प्रेरणादायक नेतृत्व का परिणाम है।

 मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और  राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन के आशीर्वाद से मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूँ। मेरा मानना है कि भाजपा में जिम्मेदारियाँ 400 मीटर की रिले दौड़ की तरह होती हैं, आज श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने मुझे यह जिम्मेदारी रूपी बैटन सौंपी है और मैं संकल्प लेता हूँ कि दिल्ली के हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ और नेतृत्व के मार्गदर्शन में, मैं दिल्ली में भाजपा को आगे बढ़ाने तथा दिल्ली सरकार के कार्यों को और गति देने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा।

दिल्ली भाजपा के निवर्तमान अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज दिल्ली में हमारी यशस्वी सरकार काम कर रही है और जिस सिद्धांत के साथ सरकार काम कर रही है  उन कामों को अब नई ऊंचाईयों पर ले जाने का दायित्व अब नए अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा के कंधों पर है।

हम सब जानते हैं कि एक प्रशासक के रुप में मेयर, सांसद और मंत्री के रुप में आपके पास काम का अनुभव है तो दूसरी तरफ एक संगठक के रूप में भी लंबा अनुभव हैं। पिछले 25 सालों से हम एक दूसरे के साथ काम कर रहे हैं और उनके अनुभव का लाभ हमारे संगठन को मिलने वाला है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में हमारा संगठन लगातार उन ऊंचाईयों को छुएगा जिनकी हम सब कल्पना करते हैं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जब से  वीरेन्द्र सचदेवा ने हमारी दिल्ली इकाई की कमान संभाली है, उनके नेतृत्व में पार्टी ने नई ऊँचाइयों को छुआ है। आखिरकार वह क्षण आया, जिसका पूरे देश को बेसब्री से इंतजार था — 27 वर्षों बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी। उन्होंने कहा कि आज  हर्ष मल्होत्रा इसी जिम्मेदारी को संभालने के लिए आगे आए हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि  हर्ष मल्होत्रा भी दिल्ली भाजपा के सभी साथियों और कार्यकर्ताओं का उसी प्रकार मार्गदर्शन और संरक्षण करेंगे, जैसे वीरेन्द्र सचदेवा  ने किया, और हम सभी को एक परिवार के सदस्य के रूप में साथ लेकर चलेंगे।

हर्ष मल्होत्रा का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जहाँ उनके माता-पिता दोनों शिक्षक थे। उनके पिता एक सरकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य थे तथा माता एक निजी विद्यालय में शिक्षिका थीं।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान (Botany) में ऑनर्स तथा एलएलबी की डिग्री प्राप्त की। उनकी पत्नी एक गृहिणी हैं, जिन्होंने अपनी बड़ी बेटी को डॉक्टर बनने में सहयोग दिया, जबकि छोटी बेटी ने एमबीए किया है और दोनों का विवाह हो चुका है।

उनके दो भाई हैं, जो त्रिकोणीय (Trios) स्वरोज़गार आधारित प्रिंटिंग व्यवसाय में हैं।

हर्ष मल्होत्रा बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्वयंसेवक रहे हैं। उन्होंने 1991 में नवीन शाहदरा जिले में अधिवक्ता आलोक कुमार के मार्गदर्शन में भाजपा की सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया।

अपने प्रारंभिक राजनीतिक जीवन में वे युवा मोर्चा और मंडल इकाइयों में कार्यरत रहे। 2004 में उन्हें नवीन शाहदरा जिले का जिला संगठन सचिव नियुक्त किया गया, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर था।

इसके पश्चात 2007 से 2010 तक वे नवीन शाहदरा जिले के अध्यक्ष रहे।

2012 से 2017 तक वे तत्कालीन पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के सदस्य रहे। इस दौरान 2012 से 2015 तक उन्होंने शिक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया तथा 2015–16 में EDMC के मेयर के रूप में नेतृत्व किया।

2011 से 2020 तक 9 वर्षों तक पार्टी की राष्ट्रीय प्रशिक्षण शाखा में भी कार्य किया।

2020 से 2024 तक वे दिल्ली भाजपा के महासचिव रहे।

2024 में उन्होंने पूर्वी दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा और 94000 के बड़े अंतर से विजय प्राप्त की।

2024 से वर्तमान तक वे भारत सरकार में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

आज, 28 मई 2026 को, हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

—-ख़बर यहीं तक


Related posts

जाट आरक्षण पर राजनीति: विनेश फोगाट का भाजपा और आप पर आरोप

delhicivicalerts

Virendra Sachdeva Flags Off MCD Campaign: Chandni Chowk Will Choose Development Again

delhicivicalerts

दिल्ली विधान सभा चुनाव प्रचार का आखिरी दिन आज, 5 फरवरी को पड़ेगा वोट

delhicivicalerts

Leave a Comment