DelhiCivicAlerts
Municipal Corporation of Delhi (MCD)

मॉनसून से पहले एक्टिव हुए बीजेपी के मेयर, चला दिया ये अभियान

महापौर को निगम चुनाव संकल्प पत्र 2022 की कॉपी सौंपते ज़ोन अध्यक्ष संदीप कपूर

 दिल्ली में मॉनसून जून के आखिरी हफ्ते में आता है लेकिन दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली के सभी 12 ज़ोन से दो पार्षदों के सिविक मुख्यालय में ये तय किया कि “स्वच्छ दिल्ली अभियान” के तहत राजधानी को साफ और हरा-भरा बनाया जाएगा।

दिल्ली की साफ-सफाई का फ्रेमवर्क ये है

तीन महीने तक चलने वाले स्वच्छ दिल्ली अभियान के तहत मानसून के मौसम में जलभराव को रोकने, सड़कों, गलियों, पार्कों की सफाई और नालियों की सफाई शामिल होगी। इस पहल में सभी पार्षदों, अधिकारियों और क्षेत्रीय विधायकों के साथ-साथ नागरिक एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी होगी।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा “स्वच्छ दिल्ली अभियान को लेकर दिल्ली नगर निगम के आयुक्त के साथ आगे की योजना पर चर्चा की गई। नागरिक निकायों, अधिकारियों और सामुदायिक भागीदारी के सामूहिक प्रयासों से, ही ये संभव है।”

Related posts

दक्षिणी ज़ोन में एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार का निरीक्षण, डीसिल्टिंग और सड़क कार्य समयसीमा में पूरे करने के सख्त निर्देश

Ruby Singh

सुप्रीम कोर्ट के ताज़ा आदेश के बाद अवैध निर्माण की गुत्थी और उलझी, क्या निगम जाएगा सुप्रीम कोर्ट?

Ruby Singh

MCD: 15 जुलाई कों होंगे जोन चुनाव; 6 वार्ड समितियों से स्टैंडिंग कमिटी के लिए चुने जाने हैं 6 सदस्य

Ruby Singh

Leave a Comment