DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

यमुना की सफाई से जुड़ेंगे MCD,NDMC, दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के स्कूल जल मंत्री ने लिखा पत्र

यमुना की सफाई अभियान को लेकर दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र लिखकर दिल्ली के स्कूलों में अभियान चलाने को कहा। पत्र में मां यमुना स्वच्छता अभियान दिल्ली के सभी स्कूलों में चलाया जाने की बात है। इसे
“माँ यमुना स्वच्छता अभियान” का नाम दिया गया है।

परवेश वर्मा ने शिक्षा मंत्री आशीष सूद को लिखे पत्र के मुताबिक “आपके विभाग के सहयोग से दिल्ली के सभी स्कूलों में लॉन्च किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को स्वच्छ पर्यावरण के महत्व के बारे में शिक्षित और प्रेरित करना ।”

स्कूलों में अलग अलग प्रोग्राम,
स्वच्छ यमुना के महत्व पर निबंध,
ड्राइंग और पेंटिंग प्रतियोगिताए होनी है। जल प्रदूषण और संरक्षण पर वाद-विवाद और एनुअल फंक्शन रखे जाएंगे।

ऐसी गतिविधियों से न केवल पर्यावरण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि एक ऐसी पीढ़ी के निर्माण में भी मदद मिलेगी जो चुनौतियों के प्रति संवेदनशील होगी।

एनडीएमसी के स्कूलों के लिए एनडीएमसी चेयरमैन को, दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में आने वाले एमसीडी के स्कूलों के लिए एमसीडी कमिश्नर को, और केंद्रीय विद्यालयों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी को भी पत्र लिखा है, ताकि इन विद्यालयों को भी इस अभियान से जोड़ा जा सके।

Related posts

MCD में बड़ा गड़बड़झाला! निजी पोर्टल पर शिक्षकों और छात्रों का संवेदनशील डेटा; अमित खरखड़ी ने उठाए सवाल

Ruby Singh

डीडीए का अनियंत्रित फ्लैट निर्माण दिल्ली को भारी पड़ रहा है

Ruby Singh

दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने किया क्रांतिकारी स्टार्टअप पॉलिसी 2025 का ऐलान: राजधानी को ग्लोबल इनोवेशन हब बनाने के लिए रखा जाएगा ₹200 करोड़ का फंड

Ruby Singh

Leave a Comment