DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली नगर निगम की ये अनोखी वॉक सांस्कृतिक खजाने की तरफ ले जाती है..

दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार कुतुबमीनार पहुंचे आप कहेंगे इसमें क्या खास ? तो आपको बता दें कि निगम की जिस

हेरिटेज वॉक में अधिकारियों के साथ ही 50 से पचास से शामिल प्रतिभागियों ने दिल्ली सल्तनत के शासकों की कला व कुतुब मीनार और उसके आसपास के स्मारकों के समृद्ध इतिहास को बेहद करीब से देखा।

मध्यकाल के दौरान स्मारक के निर्माण में इस्तेमाल की गई जटिल डिजाइन और वास्तुकला पर करीब नज़र डाला तो कईयों ने इसे अद्भुत और अलग तरह का एक्सपीरिएंस करार दिया।

ये पहल दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के निगम का प्रयास है। नागरिकों को शहर के समृद्ध इतिहास और विरासत से जोड़ने की पहल दिल्ली नगर निगम के विरासत प्रकोष्ठ ने की। कुतुब मीनार में हेरिटेज वॉक का आयोजन था।

हेरिटेज़ वॉक में दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल, ज़ोन उपायुक्त, वरिष्ठ अधिकारी, इतिहासकार और प्रतिभागी शामिल हुए।

Related posts

Indian Idol Winner Prashant Tamang Passes Away, Police Probe Underway

Ruby Singh

Organization of “Swachhata Ki Pathshala” Program“From Heart to Heart, a” Melodious Message of Cleanliness

Ruby Singh

डीडीए और अंडमान प्रशासन के बीच सहयोग से पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Ruby Singh

Leave a Comment