DelhiCivicAlerts
Motivation & Personality Development

“हर ठहराव को मत मानो इंकार,कभी वक्त का खेल होता है, दिल तो रहता है तैयार!”

अगर हर बात को आप दिल पे पर्सनली लेना”  लेते हैं तो मान लीजिये हर समय आप किसी और के घटिया व्यवहार को अपने सम्मान या पहचान से जोड़ रहे हैं।

कभी इरादा, कभी जज़्बात,
दिल पर मत लो हर बात!”

 ME से सोचो… WE की ओर बढ़ो!

रोज़मर्रा के हालात

  • ऑफिस मीटिंग में: बॉस ने आपकी राय को तुरंत खारिज कर दिया। आप सोचते हैं कि उन्होंने आपको नीचा दिखाया। पर असल में हो सकता है कि उनके पास समय कम हो या वे पहले से ही किसी और दिशा में सोच रहे हों।
  • दोस्त का जवाब न आना: आपने मैसेज किया, रिप्लाई नहीं आया। आप मान लेते हैं कि वह आपको इग्नोर कर रहा है। पर हो सकता है कि वह व्यस्त हो, फोन साइलेंट पर हो, या किसी परेशानी में हो।
  • सोशल मीडिया पर लाइक्स: आपने फोटो डाली, कम लाइक्स आए। आप सोचते हैं कि लोग आपको पसंद नहीं करते। पर असल में एल्गोरिद्म, टाइमिंग या लोगों की व्यस्तता वजह हो सकती है।

इससे निबटने के लिए ये प्रैक्टिस करें—

आपने पूरी मेहनत से प्रेजेंटेशन बनाई। मीटिंग में दिखा रहे हैं, और बीच में एक सीनियर उठकर बाहर चला गया।
आपका मन कहता है — उसे मेरी बात पसंद नहीं आई!”
यहीं से “पर्सनली लेना” शुरू होता है।

It is not about me

  • सोचिए: शायद उसे अचानक कॉल आया हो, या किसी जरूरी मीटिंग में जाना पड़ा हो।
  • उसके इरादे को समझिए, न कि उसके व्यवहार को अपने सम्मान से जोड़िए।
  • खुद से कहिए: शायद ये मेरे बारे में नहीं था।”

 It is about me

  • अगर फिर भी मन में चुभन है, तो खुद को सहानुभूति दीजिए।
  • कहिए: हाँ, मुझे बुरा लगा, क्योंकि मैंने मेहनत की थी।”
  • बाद में उनसे विनम्रता से पूछिए: क्या आप मेरी प्रेजेंटेशन का बाकी हिस्सा देख पाए?”

तो सार क्या रहा? हर स्थिति में दो रास्ते हैं —

  • या तो दूसरे के इरादे को समझो,
  • या अपने भाव को स्वीकारो और बोलो।

इससे आप न केवल कम पर्सनल लेंगे, बल्कि ज़्यादा आत्मविश्वास और संतुलन से प्रतिक्रिया देंगे। 

  • जब कोई कहे तुम बेईमान हो”, तो आप तभी पर्सनली लेंगे अगर भीतर कहीं आपको लगता है कि यह सच हो सकता है।
  • अगर कोई कहे तुम बैंगन हो”, तो आप हँस देंगे क्योंकि आपको पता है कि यह सच नहीं है।
  • यानी, जितना आप खुद को समझेंगे और स्वीकार करेंगे, उतना ही कम दूसरों की बातों को अपने ईगो से जोड़ेंगे।

👉 सार यही है:

  • ME से WE की ओर बढ़ें।
  • दूसरों के इरादों को सकारात्मक मानें।
  • और अगर चोट लगे तो खुद को सहानुभूति दें, खुलकर बोलें।

Related posts

ज़िंदगी पर नहीं, खुद पर काम करो !

delhicivicalerts

“लोग चाहे रोकें, तोड़ें या भुलाएँ —तुम फिर भी प्रेम करो, फिर भी बनाओ, फिर भी बढ़ते जाओ

delhicivicalerts

Attitude Equations – सोच का गणित

delhicivicalerts

Leave a Comment