DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

नरेला सेक्टर-9 में आधुनिक और हाईटेक बस टर्मिनल बनकर हुआ तैयार, रूट भी हो गया तय

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के लोगों के लिए वरदान साबित होने वाला नया टर्मिनल लगभग बनकर तैयार हो चुका है। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली के नरेला के सेक्टर-9 में 4000 वर्गमीटर क्षेत्र पर अत्याधुनिक बस टर्मिनल बनकर तैयार हो रहा है। इस आधुनिक, हाईटेक और विश्व स्तरीय बस टर्मिनल को बहुत जल्द दिल्ली की जनता को समर्पित कर दिया जाएगा।

मिनिस्टर डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने राजधानी के नरेला इलाके के सेक्टर-9 में अर्बन ट्रांसपोर्टेशन रोड-11 के पास 4000 वर्गमीटर क्षेत्र पर 100 दिनों के रिकॉर्ड समय में अत्याधुनिक बस टर्मिनल का निर्माण का काम पूरा कर लिया है। नरेला बस टर्मिनल में यात्रियों, बस ड्राइवरों की सुविधा के साथ ही बसों के रख-रखाव लिए भी कई तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। नरेला बस टर्मिटल से बस संचालन के लिए 3 समर्पित बस-बे, 34 मीटर और 40 मीटर के 2 आधुनिक शेड का निर्माण, बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था, शानदार कैंटीन, स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय ब्लॉक, सुरक्षित पेयजल के लिए आरओ वाली पानी की व्यवस्था के साथ ही भविष्य की जरूरतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। नरेला बस डिपो राजधानी में स्वच्छ, कुशल और सुलभ परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

नरेला बस टर्मिनल से ज्यादातर इलेक्ट्रिक बसों का राजधानी दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर संचालन होगा। इस बस टर्मिनल से चलने वाली बसें पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, मोरी गेट, दिल्ली सचिवालय, उत्तम नगर, दयालु कॉलोनी और बॉर्डर एरिया को जोड़ेंगी।

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के बेड़े में शामिल हो रही नई इलेक्ट्रिक बसों को ध्यान में रखकर राजधानी के सभी बस डिपो और बस टर्मिनल को अपग्रेड किया जा रहा है।

•DTC के इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में इसी महीने 150 नई DEVI इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी, नरेला बस टर्मिनल से चलने वाली इलेक्ट्रिक बसें राजधानी के कई प्रमुख इलाकों को जोड़ेंगी

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के बाद ये खुलासा किया।

सरकार दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में शामिल हो रही नई बसों के साथ ही इलेक्ट्रिक बसों के बढ़ते बेड़े को भी ध्यान में रखते हुए राजधानी दिल्ली के सभी बस डिपो और बस टर्मिनल को अपग्रेड करने का काम कर रही है। जहां इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग की सुविधा और मेंटेनेंस के साथ ही बस यात्रियों, ड्राइवरों की सुविधा का भी विशेष तौर पर ध्यान रखा जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था को और अधिक आधुनिक और इको-फ्रेंडली बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। DTC के इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े में इसी महीने 150 नई DEVI इलेक्ट्रिक बसें शामिल हो जाएंगी। डीटीसी के बेड़े में 150 नई इलेक्ट्रिक बसों के जुड़ने से उत्तर दिल्ली के बाहरी इलाकों में बेहतर “लास्ट-माइल कनेक्टिविटी” और ज्यादा बेहतर हो जाएगी।

राजधानी के घनी आबादी इलाके में चल रही DTC की 9 मीटर लंबी वाली DEVI बस सेवा को दिल्लीवासियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इन लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक अनुभव देने के लिए एयर-कंडीशंड, सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, जीपीएस ट्रैकिंग और रीयल-टाइम पैसेंजर सूचना प्रणाली जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ ही दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। दिल्ली सरकार का यह प्रयास राजधानी के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को 100 फीसदी इलेक्ट्रिक बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह न केवल राजधानी में वायु प्रदूषण को कम करने में सहायक है, बल्कि समाज के सभी वर्गों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण-अनुकूल यात्रा भी सुनिश्चित करता है।

Related posts

धूल प्रदूषण पर सख्ती: एनडीएमसी ने 30 चालान से वसूले 15 लाख, स्वच्छता पर 290 उल्लंघनकर्ताओं पर कार्यवाही

delhicivicalerts

Mayor of Delhi Sardar Raja Iqbal Singh appeals to citizens to avail the benefits of Property Tax Amnesty Scheme 2025-26 – Sumpattikar Niptaan Yojana (SUNIYO)

delhicivicalerts

Differences of opinion are the strength of democracy, but unity in national interest is essential: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

Leave a Comment