DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

CISF को मिली पहली महिला बटालियन


महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से, एक ऐतिहासिक निर्णय में, गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है।


सीआईएसएफ उन महिलाओं के लिए एक पसंदीदा विकल्प रहा है जो वर्तमान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में राष्ट्र की सेवा करना चाहती है। सीआईएसएफ में महिला बल कर्मियों की संख्या 7% से अधिक हैं। महिला बटालियन के गठन से देश भर की महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को सीआईएसएफ में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा। इससे सीआईएसएफ में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी।


सीआईएसएफ मुख्यालय ने नई बटालियन के लिए शीघ्र भर्ती, प्रशिक्षण और मुख्यालय के स्थान के चयन के लिए तैयारियाँ शुरू कर दी है। प्रशिक्षण को विशेष रूप से डिज़ाइन किया जा रहा है जिससे एक विशिष्ट बटालियन बनाई जा सके और बल की महिलाएं को वीआईपी सुरक्षा में कमांडो के रूप में, हवाई अड्डों की सुरक्षा, दिल्ली मेट्रो रेल सुरक्षा जैसे विविध कर्तव्यों स्थलों पर सुरक्षा सेवा प्रदान करने हेतु सक्षम बनाया जा सके।


53वें सीआईएसएफ दिवस समारोह के अवसर पर माननीय केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश के अनुसरण में, बल में महिला बटालियनों के सृजन की प्रक्रिया शुरू की गई थी

Related posts

एप्पल, अमेजन, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा हर साल देश से अरबों रुपये बाहर ले जा रही

delhicivicalerts

Bulldozer Action Underway in Yamuna Bazar, Heavy Security Deployed Near Nigambodh Ghat

delhicivicalerts

दिल्ली नगर निगम में ऐतिहासिक फैसला: एमटीएस कर्मचारियों के लिए समान वेतन लागू

delhicivicalerts

Leave a Comment