DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

UER-2 के उद्धाटन पर एमसीडी का ये सरकारी आदेश बना आफत!, लेकिन…कह कोई ना पाए….?

कल से दिल्ली एयरपोर्ट जाना अब और आसान होगा क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी Urban Extension Road-II (UER-2) और द्वारका एक्सप्रेस वे के दिल्ली वाले हिस्से का उदाघाटन कल यानि 17 अगस्त को करेंगे। नोएडा से एयरपोर्ट जाने का समय भी कम हो जाएगा। दूसरी तरफ दिल्ली से चंड़ीगढ़, दिल्ली से रोहतक और सोनीपत जाना भी आसान होगा क्योंकि अर्बन एक्सटेंशन रोड-II शुरू होने से रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका को लोगो को बहुत सहुलियत होगी।

Urban Extension Road-II (UER-2)– भारत के दिल्ली एनसीआर में 75.7 किमी लंबा, 6 लेन वाला, ग्रेड सेपरेटेड एक्सप्रेसवे है। जो अलीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से शुरू होता है और फिर रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका से गुजरता है और महिपालपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर खत्म होता है। यह परियोजना दिल्ली के यातायात जाम की समस्या को कम करने और बाईपास मार्ग उपलब्ध कराने के लिहाज़ से बेहद अहम मानी जा रही है। आप को बता दें दिल्ली मास्टरप्लान 2021 के तहत बनने वाला Urban Extension Road-II (UER-2)  का 54 किमी हिस्सा दिल्ली में और 21 किमी हरियाणा में पड़ता है।

एमसीडी के आदेश पर शिक्षकों ने सवाल उठाया

सेंट्रल जोन लाजपत नगर से जारी आदेश की कॉपी में साफ लिखा है कि निगम स्कूलों के शिक्षकों, आंगनवाड़ी कर्मियों और अन्य सरकारी स्टाफ को आदेश देकर कार्यक्रम स्थल पर बुलाया जा रहा है। नाम ना छापने की शर्त पर कई शिक्षकों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि भीड़ बढ़ाने वाला ये आदेश समझ से परे है। सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए करना कितना उचित है। मजबूरी का आलम ये कि शिक्षक संगठनों, आंगनवाड़ी कर्मियों और कुछ अफसरों को भी ये आदेश पच नही रहा। अफसोस, दुखती रग किससे कहे?

यू.ई.आर.-2 परियोजना के उद्घाटन पर एमसीड़ी के डेप्युटी मेयर ने किया निरीक्षण

दिल्ली के उप महापौर जय भगवान यादव के नेतृत्व आज यू.ई.आर.-2 परियोजना स्थल, रोहिणी सेक्टर-37 पर निरीक्षण एवं तैयारियों की समीक्षा की गई। इस परियोजना का उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 अगस्त 2025 को किया जाएगा। उप महापौर ने सभी विभागीय अधिकारियों  के साथ आगामी कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए तैयारियों का जायजा लिया। नरेला जोन के उपायुक्त  राकेश कुमार, सहायक आयुक्त  जयप्रकाश व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उप महापौर जय भगवान यादव ने बताया कि यह दौरा प्रधानमंत्री जी के आगामी कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल बनाने और जनता के लिए इस परियोजना के लाभों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

—-दिल्ली सिविक अलर्ट (DCA)—–

Related posts

Delhi BJP Asks CM Rekha Gupta to Inspect Roads in Four AAP-Held Assembly Segments

Ruby Singh

सुप्रीम कोर्ट की चिंता के बाद जागा निगम; श्वान कमेटी की पहली बैठक में आड़े आया केंद्र का ये कानून

Ruby Singh

मेयर, कमिश्नर ने योग करके उदाहरण पेश किया, क्या आपने भी किया योग?

Ruby Singh

1 comment

बिना तारीखों और हस्ताक्षर वाले सरकारी आदेश से BJP पर साधा निशाना - DelhiCivicAlerts December 11, 2025 at 6:14 pm

[…] सिविक अलर्ट ने पहले ही बता दिया था https://delhicivicalerts.com/this-government-order-from-the-mcd-became-a-disaster-at-the-inauguratio… कि सेंट्रल जोन लाजपत नगर से जारी आदेश […]

Reply

Leave a Comment