DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

‘जिसे AAP ₹650 करोड़ का घोटाला बता रही, वह अधिकारियों के भ्रष्टाचार का मामला, जांच के आदेश होते ही हो रही गिरफ्तारी’: हर्ष मल्होत्रा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष Harsh Malhotra ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस मामले को AAP ₹650 करोड़ का घोटाला बताकर राजनीतिक मुद्दा बना रही है, वह वास्तव में अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से हुए कथित भ्रष्टाचार का मामला है, जिसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने स्वतः एसीबी जांच के आदेश दे दिए थे।


हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि दिल्ली में राजनीतिक जमीन खो चुकी आम आदमी पार्टी और उसके दिल्ली संयोजक Saurabh Bharadwaj एक स्पष्ट भ्रष्टाचार के मामले को आर्थिक घोटाले का रंग देकर खुद को राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि सौरभ भारद्वाज जिस मामले को ₹650 करोड़ का घोटाला बता रहे हैं, पत्रकारों द्वारा सबूत और आंकड़े मांगे जाने पर वह कुछ लाख रुपये से अधिक की कथित वित्तीय अनियमितता का कोई ठोस विवरण नहीं दे पाए।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि जैसे ही मुख्यमंत्री को अधिकारियों और ठेकेदारों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) से स्वतः जांच कराने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान गिरफ्तारियां भी हो रही हैं।


मल्होत्रा ने कहा कि चाहे केंद्र की भाजपा सरकार हो या दिल्ली सरकार, भ्रष्टाचार के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई गई है और जो भी भ्रष्टाचार का दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी और उसे जेल भेजा जाएगा।

ख़बर यहीं तक

Related posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025- बीते 2 चुनावों से 1 हफ्ते पहले हो रहा इलेक्शन घोषणा और रिजल्ट

Ruby Singh

Immediate issuance of contract for garbage collection work in Central Zone-Indraprastha Vikas Party

Ruby Singh

लापरवाही की ये 4 तस्वीरें न होतीं तो एमसीडी पार्क में 9 साल के बच्चे की मौत न होती, समझिए कहां और किससे हुई लापरवाही?

Ruby Singh

Leave a Comment