DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली नगर निगम की 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों के कल (4 अगस्त) आएंगे नतीजे, करीब 41 प्रतिशत हुआ मतदान

Author-Ruby Singh

राजधानी में स्ट्रीट वेंडर्स की कल्याण और निगम में उनकी सहभागिता शहरी प्रशासन को और मजबूती देती है लिहाजा  

दिल्ली नगर निगम स्ट्रीट वेंडर्स (प्रोटेक्शन ऑफ लाइवलीहुड एंड रेगुलेशन ऑफ स्ट्रीट वेंडिंग) अधिनियम, 2014 तथा दिल्ली स्ट्रीट वेंडर्स नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली नगर निगम ने 2 अगस्त को वेंडिंग कमिटी के चुनाव करवाए।

12 जोनों में निर्धारित सभी मतदान केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से मतदान शुरू हुआ। करीब 41 प्रतिशत वोट भी पड़े अब मतगणना  4 अगस्त, 2026 को अधिसूचित मतगणना केंद्रों पर प्रातः 8:00 बजे से शुरू होगी

दिल्ली नगर निगम की 12 जोनों में 23 टाउन वेंडिंग कमेटियों (टीवीसी) का गठन होना है। एमसीडी के मुख्य चुनाव अधिकारी संजीव मित्तल, अपर आयुक्त, के नेतृत्व में संबंधित केंद्रीय लाइसेंसिंग विभाग तथा जोनल उपायुक्तों एवं रिटर्निंग अधिकारियों के पर्यवेक्षण में मतदान हुए।

  • मतदान का विवरण
  • कुल पंजीकृत मतदाता : लगभग 90000
  • मतदान प्रतिशत : लगभग 41 %
  • स्थापित स्ट्रांग रूम : 15
  • स्थापित मतगणना केंद्र : 17

किसी अप्रिय अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी घटना की सूचना नहीं मिली।

Related posts

दिल्ली में अवैध यूनिपोल और धड़ल्ले से विज्ञापनों की भरमार, MCD में कौन दे रहा प्रोटेक्शन?

Ruby Singh

Delhi Issues Advisory to Ban Cow and Camel Sacrifice During Bakra-Eid

Ruby Singh

दिल्ली नगर निगम बोला—यमुना खादर में नहीं डाला जा रहा कचरा

Ruby Singh

Leave a Comment